रतनपुर पुलिस ने 2 शराब कोचिये को किया गिरफ्तार

304 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 60800 रूपये, शराब बनाने का बर्तन को किया जप्त
बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में रतनपुर पुलिस ने नशे के आरोपियों पर कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है।इसी बीच पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम गोंदईया में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर रहे हैं। सुचना पाकर पुलिस ने रेड कार्यवाही करने के लिए टीम रवाना की । ग्राम गोंदईया भरकापारा निवासी अनिल ऊर्फ मोनू साहू तथा सत्यप्रकाश ऊर्फ ननका साहू अपने पुराने घर के आँगन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाते हुये मिले जिनके कब्जे से 304 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 60800 रूपये तथा भारी मात्रा में शराब बनाने का बर्तन को जप्त कर उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया