रेलवे स्टेशन पर हिम्मती लड़की ने बचाई खुद की इज़्जत…
रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक वारदात की कोशिश नाकाम….
युवती की बहादुरी से बची बड़ी वारदात, जीआरपी ने आरोपी को दबोचा
जीआरपी की त्वरित कार्रवाई-अकलतरा से आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर Mजीआरपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अकलतरा रेलवे स्टेशन पर हुई वारदात के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्टेशन पर अकेली मौजूद युवती से मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश की, और जब असफल रहा,तो उसने उससे गलत हरकत करने की कोशिश की। युवती की सूझबूझ और हिम्मत से आरोपी की सफल नहीं हो सका।
यह घटना अकलतरा रेलवे स्टेशन की है। जानकारी के अनुसार, एक युवती ट्रेन छूट जाने के बाद स्टेशन पर अकेली रुकी हुई थी। तभी आरोपी व्यास नारायण प्रजापति उर्फ लक्की वहां पहुंचा। उसने युवती को अकेला देखकर पहले उससे मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश की, लेकिन युवती ने हिम्मत दिखाई और विरोध किया। आरोपी की यह कोशिश नाकाम रही। इसके बाद उसने युवती के साथ गलत हरकत करने की नियत से उस पर झपट्टा मारा, लेकिन युवती ने शोर मचाया और आरोपी वहां से भाग निकला।
इस घटना के बाद युवती ने तुरंत बिलासपुर जीआरपी थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी की पहचान की और अकलतरा से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जीआरपी पुलिस की तत्परता से जहां आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया, वहीं युवती की हिम्मत ने एक बड़ी वारदात को होने से बचा लिया। यह मामला एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता और त्वरित पुलिस कार्रवाई कितनी जरूरी है।