Blog

रतनपुर प्रेस क्लब प्रतिभा सम्मान समारोह 2025, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, व विधायक अटल श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ संपन्न

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,, हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को प्रेस क्लब रतनपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कोटा के क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप जिन्होंने सबसे पहले माँ महामाया देवी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए आशीर्वाद लिया

उप मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रेस के पत्रकार भाइयों का काम पत्रकारिता का होता है सच्ची खबर प्रकाशित करना और लोगों तक पहुंचाने का काम पत्रकारों का है लेकिन जब पत्रकार क्षेत्र के प्रतिभाओ का सम्मान करते हैं तो यह सम्मान पूरे नगर का सम्मान है और यह एक अनुकरणीय कार्य है मैं इसके लिए प्रेस क्लब के सभी साथियों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देता हूं रतनपुर प्रेस क्लब के द्वारा प्रेस भवन की मांग को देखते हुए रतनपुर प्रेस क्लब भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा की। प्रेस क्लब भवन निर्माण की घोषणा की राशि सुनकर दर्शक एवं रतनपुर प्रेस के सभी साथियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अटल श्रीवास्तव ने की, और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रेस क्लब के सभी साथियों को मैं भव्य कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं

मुख्य अतिथि अरुण साव ने समारोह में समाज मे उत्कृष्ट कार्य कर नगर का गौरव बढ़ाने वालों को श्रीफल,मोमेंटो व माता रानी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

वही क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव के हाथो,,, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं वह विजेताओं को पुरस्कार दिया गया,,,, जिसमें स्वामी आत्मानंद कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर को प्रथम पुरस्कार 11000/ रुपये,

द्वितीय पुरस्कार सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर 7000/
व तृतीय पुरस्कार ज्ञान मंदिर रतनपुर 5000/

चतुर्थ पुरस्कार मॉडर्न पब्लिक स्कूल जाली को ₹2100 रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान किया गया।
आसपास के सभी क्षेत्र के स्कूलो से 30 सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति मंच पर दी गई जिसे रतनपुर प्रेस क्लब द्वारा सांत्वना पुरस्कार के रूप में ₹500 – 500 का पुरस्कार दिया गया

यह सभी पुरस्कार कार्यक्रम के समापन अवसर पर पहुंचे विशिष्ट अतिथियों के कर कमलो से दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से –

लवकुश कश्यप ( अध्यक्ष नगरपालिका रतनपुर )मोहित जायसवाल ,(जिला अध्यक्ष भाजपा बिलासपुर)दुर्गा कध्यप (अध्यक्ष भाजपा मंडल रतनपुर)कन्हैया यादव (पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका रतनपुर)नीरज जायसवाल (उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर) प्रशांत यादव (महामंत्री भाजपा मंडल रतनपुर)शोभा कुलदीप दुबे (पार्षद वार्ड नम्बर 3)जीवन मिश्रा( अध्यक्ष जिला कब्बडी संघ बिलासपुर)शीतल जायसवाल (समन्वयक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर)प्रमोद अग्रवाल (समाजसेवी) खुर्शीद अहमद( अधिवक्ता व समाजसेवी बिलासपुर)रवि रावत (जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस आर टी आई बिलासपुर)

13 सितंबर को सभी स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और हिंदी दिवस 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरु साहू की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया 4 घंटे की आरु साहू की प्रस्तुति में लोगों की खचाखच भीड़ देखने को मिली
कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश श्रीवास्तव ने किया,,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *