Blog

जंगल से भटकर मल्हार पहुँचे दोनो हिरण को वन विभाग और पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू…ग्रामीणों ने की मदद

बिलासपुर – नगर पंचायत मल्हार क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय रोमांच और हैरानी का माहौल बन गया, जब दो हिरण ग्रामीण इलाके में भटकते हुए देखे गए। ग्राम जैतपुर और बैटरी के पास सुबह लगभग 7 बजे ग्रामीणों ने खेतों में दो हिरणों को विचरण करते देखा। यह क्षेत्र सामान्यतः वन्यजीवों के लिए जाना नहीं जाता, जिससे स्थानीय लोग आश्चर्यचकित रह गए। हरियाली अमावस्या के दिन कई ग्रामीण खेत की ओर निकले थे, तभी उन्होंने हिरणों को देखा। यह खबर तेजी से फैली और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। शोरगुल से डरकर दोनों हिरण खेतों से भाग निकले और मल्हार के वार्ड क्रमांक 10 में नहर किनारे स्थित एक बाड़ी में जाकर छिप गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मल्हार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और हिरणों की सुरक्षा सुनिश्चित की। वन विभाग की टीम भी जल्द ही पहुंची और जाल लगाकर हिरणों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू अभियान में एक हिरण को माँ डिडनेश्वरी मंदिर के पास और दूसरे को जैतपुर खार से पकड़ा गया। दोनों को बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी वन्य प्राणी अभ्यारण्य ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *