Blog

रतनपुर में अटल परिषर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,, मेला भाटा में 30 लाख की लागत से अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है जिसका नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप, उपाध्यक्ष बिनु निराला एवं वार्ड पार्षद पुष्प कांत गोविंदा कश्यप के कर कमलो से भूमि पूजन किया गया रतनपुर में मेला भाटा में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की कास्य की प्रतिमा स्थापित की जाएगी प्रतिमा के पास गार्डन और और लाइटिंग भी लगाई जाएगी इस निर्माण में लगभग एक महीने में पूर्ण होने की संभावना है बहुत जल्द रतनपुर के विकास कार्यों में और रतनपुर की सौंदर्यीकरण में यह अटल परिसर चौक का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा,

इसी तरह नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप और वार्ड 5 के पार्षद मनोज पाटले के द्वारा विकास कार्यों का भूमि पूजन वार्ड नंबर 5 में भी किया गया जिसमें लगभग 8 लाख का अतिरिक्त कक्ष और 1लाख 80 हजार का शौचालय निर्माण का भूमि पूजन किया गया इस भूमि पूजन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष लव कुश कश्यप, उपाध्यक्ष बिनू निराला, मंडल अध्यक्ष बबलू दुर्गा कश्यप, पार्षद पुष्प कांत कश्यप, पार्षद इंदु यादव, पार्षद सुनील अग्रवाल, समाजसेवी ललित अग्रवाल, प्रशांत यादव,वासित अली,मनोज कश्यप, शिवम गुप्ता, बिच्जु कश्यप, अखिल अग्रवाल, आदित्य निर्मलकर, इंजीनियर भास्कर नगर पालिका रतनपुर, जितेंद्र कश्यप, विजय बिसेन, बिन्नू कश्यप, दादू क्षतरी एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *