Blog

रतनपुर में आन बान शान के साथ आजादी का राष्ट्रीय पर्व “स्वतंत्रता दिवस” मनाया गया

शरतनपुर…आज 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया और देश की आजादी को 78 साल पूरे हो चुके हैं। साल 1947 को देश आजाद हुआ और इस आजाद भारत में लाल किले से पहला झंडा फहराया गया,, जो कि आज भी अनवरत जारी है स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए रतनपुर में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

हर साल की तरह इस साल भी रतनपुर में आजादी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है, नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप के करकमलो से ध्वजारोहण किया गया, वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के द्वारा महामाया चौक पर कोटा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, भाजपा मंडल रतनपुर के द्वारा पुराना बस स्टैंड ओम स्वीट्स के पास राधे पटेल के हाथों ध्वजारोहण किया गया, थाना रतनपुर में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने ध्वज फहराया और ध्वज को दी सलामी,
हाई स्कूल में लव कुश कश्यप के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, एनसीसी के छात्रों ने दी सलामी, हाई स्कूल में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मंच पर आसिन सभी अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
शासकीय कन्या शाला में पार्षद अर्चना संतोष सोनी, वहीं वार्ड नंबर5 रानीपारा स्कूल में मनोज पाटले पार्षद के द्वारा झंडा फहराया गया, केरापार स्कूल में पार्षद हकीम मोहम्मद के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, सेवा सहकारी समिति कार्यालय में संतोष तिवारी जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया

रतनपुर के सभी स्कूलों के साथ सभी सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया
सुबह से ही सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात रैली भी निकली गई, जिसमें मुख्य रूप से महामाया पब्लिक स्कूल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शाहिद नूतन सोनी हाई स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, वेंकटेश विद्या मंदिर, कन्या शाला अन्य सभी स्कूलों ने आकर्षक साज सज्जा के साथ प्रभात रैली निकाली, जो की आकर्षण का केंद्र रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *