रतनपुर सांधीपारा पहाड़ी के पीछे युवक की मिली अधजली लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर, वार्ड नंबर 7 सांधीपारा का एक युवक सुबह काम की तलाश में निकला था, इस युवक की अधजली लाश शाम को पहाड़ी के नीचे मिली है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने खोजी डॉग और फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।
रतनपुर थाना क्षेत्र के सांधीपारा बाईपास तिराहे पर स्थित पहाड़ी के नीचे शुक्रवार की शाम अधजली लाश होने की सूचना रतनपुर थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच शुरू की। मौके पर मौजूद लोगों ने अधजली लाश की शिनाख्त सांधीपारा रतनपुर निवासी 33 वर्षीय सूरज खैरवार पिता विष्णु खैरवार के रुप में की है।
युवक के लाश के घुटने के उपर का हिस्सा जला हुआ है। लाश के सिर का वाल भी जल गया है, सिर पर पर चोंट के निशान दिख रहा है जिसमें से खून रिस कर जमीन पर बहने के निशान भी दिख रहे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक के सिर पर वार कर हत्या करने के बाद लाश की पहचान छिपाने आसपास रुंधना में लगे कपड़े को शव के उपर डाल आग लगाई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर साक्ष्य जुटाने खोजी डॉग और फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया। मौके पर पहुंची खोजी डॉग लाश को सूंघकर आगे पहाड़ी के दूसरे सिरे की ओर दौड़ लगाई। इधर फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल स्थल से जांच के लिए नमूने जमा किए। वहीं पुलिस के आला अफसर भी रतनपुर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लेकर और मौके पर पहुंची पुलिस बल के साथ जांच में जुटी हुई, फिलहाल शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया