Blog

एनएसयूआई ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का किया घेराव

कुलपति पर तानाशाही और भ्रष्टाचार के आरोप, छात्रों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन

बिलासपुर।कोनी स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेष रूप से कुलपति पर तानाशाही रवैये अपनाने का गंभीर आरोप लगाया।छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन न तो पुनर्मूल्यांकन करवा रहा है और न ही पुनर्गणना की प्रक्रिया को स्वीकार कर रहा है, जिससे छात्रों को शैक्षणिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कुलपति छात्रों से मुलाकात करने से इनकार कर रहे हैं, जिससे संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।लक्की मिश्रा ने आरोप लगाया कि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, जो कि छत्तीसगढ़ का पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय है, वह यूजीसी के नियमों का पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने कुलपति पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए और कहा कि विश्वविद्यालय में पारदर्शिता की भारी कमी है।छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करता, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि NSUI लगातार छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहेगा, चाहे उसके लिए आंदोलन करना पड़े या प्रशासन से सीधे संवाद स्थापित करना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *