Blog
राघवेन्द्र सभा भवन में दो दिवसीय नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम 11 एवं 12 अक्टूबर को

बिलासपुर। राघवेन्द्र सभा भवन में 11 एवं 12 अक्टूबर को “नारी शक्ति का सम्मान – आत्मनिर्भरता की नई उड़ान” विषय पर दो दिवसीय नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित है, जिसका उद्देश्य उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।
आयोजक समिति ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी की भावना को मजबूत किया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर नारी सशक्तिकरण की इस पहल को सफल बनाने की अपील की है।