Blog

राजधानी रायपुर से हृदयविदारक घटना, मेकाहारा अस्पताल के गेट पर मिला नवजात का शव

पॉलीथिन में फेंके नवजात को देख मचा हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की

रायपुर।राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह मेकाहारा यानी अंबेडकर अस्पताल के मुख्य गेट के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि नवजात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पॉलीथिन में बंद कर फेंक दिया था। सुबह जब अस्पताल के बाहर लोगों ने पॉलीथिन को देखा, तो उसमें से नवजात का शव निकलने पर हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी तुरंत अस्पताल प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि नवजात को जन्म के तुरंत बाद किसी ने यहां लाकर फेंक दिया। अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में संवेदनहीनता की तस्वीर उजागर कर दी है। लोगों में इस निर्मम कृत्य को लेकर गहरी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *