राजनीतिक दबाव में सील हुआ होम-स्टे, तहसीलदार पर पैसे मांगने का आरोप
लोकेशन रतनपुर
रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर | बिलासपुर पीड़ित ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, आमरण अनशन की चेतावनी
रतनपुर नगर में शासन की होम-स्टे योजना के तहत संचालित “राम दरबार अतिथि निवास” को सील किए जाने का मामला अब और गंभीर हो गया है। पीड़ित संचालक देव कुमार थवाईत ने तहसीलदार रतनपुर शिल्पा भगत पर कार्रवाई के बदले पैसे की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है।देव कुमार ने जिला कलेक्टर बिलासपुर को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि उनके पास नगर पालिका का वैध गुमास्ता लाइसेंस है, इसके बावजूद राजनीतिक दबाव और अवैध मांग के चलते उनके होम-स्टे को सील कर दिया गया। आरोप है कि पड़ोसी राजू शर्मा व स्वीटी शर्मा की शिकायतों के बाद तहसील स्तर पर दबाव बनाया गया।
पीड़ित का दावा है कि 09 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री आगमन का हवाला देकर कार्रवाई की गई, जबकि अन्य होटलों में समान या उससे बड़ी खामियां होने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।सीलिंग के बाद पूरा परिवार बेघर और मानसिक प्रताड़ना में है। देव कुमार थवाईत ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे 21 जनवरी 2026 से आमरण अनशन पर बैठेंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों पर होगी।इस मामले ने अब प्रशासनिक निष्पक्षता के साथ-साथ भ्रष्टाचार के आरोपों को भी सामने ला दिया है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाता है या मामला और तूल पकड़ता है।