Blog

राजनीतिक पहुंच बताकर जिला कोर्ट में चपरासी की नौकरी लगवा देने का दिया था झांसा…7 लाख की ठगी करने वाला मस्तूरी का शिक्षक गिरफ्तार

रायपुर / दिनांक 16.09.2024 को प्रार्थी संदीप कुमार बंजारे के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत आवेदन पेश किया, कि केशव प्रसाद बंजारे निवासी ग्राम बहतरा मस्तुरी बिलासपुर अपनी राजनीतिक पहुंच बताकर जिला एवं सत्र न्यायालय में भृत्य के पद पर नौकरी लगवा देने की बात बोलकर प्रार्थी से नगदी रकम 7,00,000 रू. लेकर न तो नौकरी लगवाया और न ही पैसा वापस किया है इसी तरह अन्य कई लोगां से नौकरी लगवाने एवं ट्रांसफर करवाने के नाम पर कुल 60,59,000/रू. लेकर धोखाधड़ी करने की शिकायत आवेदन पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अप.क्र. 365/2024 धारा 420 भादवि अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना दौरान साक्ष्य सबुत पाये जाने से आरोपी को थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी केशव प्रसाद बंजारे पिता रेवाराम बंजारे उम्र 38 साल साकिन ग्राम बहतरा पो. भटचाैका थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर हाल मुकाम भाठागांव चाैक सिमरन स्कवेयर म.नं. 501 ब्लाक नं. सी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *