राजस्व पखवाड़ा : जिलेभर में शिविरों के जरिए त्वरित समाधान
दर्जनों गांवों में 13 को लगेंगे राजस्व समाधान शिविर
बिलासपुर/कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चल रहे राजस्व पखवाड़ा के प्रथम चरण में जिलेभर में शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। बिलासपुर जिले में राजस्व पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविरों में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशन में सभी 12 तहसीलों के अंतर्गत ग्रामों में शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और उनका मौके पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 13 अप्रैल को जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें बिलासपुर तहसील के मंगला, लिंगियाडीह, बेलतरा के पौंसरा, मस्तुरी के ग्राम पेण्ड्रीडीह एवं अकोला तथा सीपत तहसील के ग्राम कौड़िया, हरदाडीह, देवरी, रांक शामिल हैं। इसके अलावा पचपेड़ी तहसील के ग्राम सोन, कुकुर्दीकेरा, तखतपुर के खैरी, सागर, सकरी तहसील के ग्राम लमेर, घुटकू, बिल्हा तहसील के ग्राम मगरउछला, बोड़सरा एवं कोटा के ग्राम पिपरतराई, रानीसागर, बेलतरा तहसील अंर्गत ग्राम शक्तिबहरा, भेलवाटिकरी, केन्दाडांड, लुसदा एवं रतनपुर तहसील के ग्राम कलमीटार, भरदैयाडीह, जंजीराडीह, रतखण्डी, कंचनपुर, मझवानी एवं बरर में भी शिविर लगाए जाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों की न केवल संख्यात्मक जानकारी, बल्कि उनके निराकरण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।