Blog
राजेश सूर्यवंशी बने जिला पंचायत के अध्यक्ष….

गहमा गहमी माहौल के बीच हुआ चुनाव,भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों की रही भीड़
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी समर्थित राजेश सूर्यवंशी बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है । भाजपा समर्थित सभी 9 सदस्यों ने राजेश सूर्यवंशी के पक्ष में वोट दिया । कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सतकली बावरे को 8 वोट मिले।
बता दे कि जिला पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव पहले हुआ है जिसके लिए सुबह से ही गहमा गहमी मां बना रहा।भाजपा के कम और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की भीड़ ज्यादा बनी रही।