Blog

राज्यपाल बदले:– राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने इन राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने हरियाणा और गोवा के राज्यपाल तथा लद्दाख के उपराज्यपाल को बदल दिया है। नई नियुक्ति आदेश राष्ट्रपति ने जारी किया है।

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने दो राज्यों के राज्यपाल और एक केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल को बदल दिया है। राष्ट्रपति भवन से आज सोमवार को जारी आदेश के अनुसार हरियाणा और गोवा के राज्यपाल के अलावा लद्दाख के उपराज्यपाल बदले गए हैं।

गोवा में अशोक गजपति राजू को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अशोक गजपति राजू वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। वह गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई का स्थान लेंगे। जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। बीडी मिश्रा का स्थान लेंगे। बीडी मिश्रा सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर थे जिन्हें लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने इस्तीफा दे दिया था उनका इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

प्रोफेसर आशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे बंडारू दत्तात्रेय की जगह राज्यपाल बने हैं। आशिम कुमार घोष प्रतिष्ठित शिक्षाविद और राजनीतिक विचारक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *