Blog

टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेट फरार….महामाया चौक सरकण्डा क्षेत्र की घटना

पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बिलासपुर।सरकंडा क्षेत्र से अजीबो गरीब मामला सामने आया है  महामाया चौक सरकण्डा में टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। सरकण्डा निवासी राहुल मिश्रा अपनी बाइक सीजी 10 बीएफ 5144 को बेचने के लिए ओएलएक्स ऐप पर अपलोड किए थे, जिसके बाद रतन गुप्ता नाम के व्यक्ति ने उन्हें खरीदार बनकर संपर्क किया।नियत स्थान पर पहुंचने पर संदिग्ध युवक रैपिडो बाइक से आया। जिसका चालक रौशन नाम का था। बातचीत के बाद युवक ने टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक ली और उसे लेकर निकल गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। इससे राहुल को गाड़ी चोरी होने का संदेह हुआ।घटना 21 नवंबर  की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।घटना के बाद से आरोपी के दिए गए दोनों मोबाइल नंबर कभी बंद तो कभी चालू मिल रहे हैं,लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया जा रहा है।पीड़ित राहुल मिश्रा ने मामले की शिकायत सरकण्डा थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

*सीसीटीवी और मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू*

इस मामले को लेकर सरकंडा पुलिस का कहना है कि बाइक चोरी करने वाला शातिर होगा।तभी वह पहले से मंशा बनाया होगा कि बाइक चोरी करना है।फिलहाल आरोपी का सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।उम्मीद है आरोपी जल्द गिरफ्तार हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *