राठौर क्षत्रिय समाज का प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन : एकता और निर्विरोध नेतृत्व का ऐतिहासिक संदेश

बिलासपुर।राठौर क्षत्रिय समाज इस वर्ष अपने प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन के माध्यम से प्रदेश में एकता, संयम और सामाजिक अनुशासन की एक मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। जांजगीर स्थित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर चौक के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस अधिवेशन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का वातावरण है। समाज ने इस बार एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी पद पर अनावश्यक चुनावी मुकाबला नहीं होगा, ताकि समाज की एकता बरकरार रहे और नेतृत्व सर्वसम्मति से चुना जा सके। यह सशक्त संदेश है कि राठौर समाज संगठित है, एकजुट है और किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप या फूट डालने के प्रयास को स्वीकार नहीं करेगा।

नामांकन प्रक्रिया उत्साहपूर्ण और सफल
12 दिसंबर को राठौर भवन में नामांकन प्रक्रिया शांत, गरिमामयी और पूर्ण एकजुटता के माहौल में सम्पन्न हुई। नामांकन में प्रमुख रूप से शामिल रहे अध्यक्ष पद — पवन राठौर, महामंत्री पद — राजेंद्र राठौर और कोषाध्यक्ष पद — ओंकार राठौर तीनों प्रत्याशियों ने समाज की दिशा, पारदर्शिता और भविष्यगत योजनाओं को लेकर अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य—ठा. केदार सिंह राठौर, सनत राठौर, हनुमान सिंह राठौर, गोवर्धन राठौर, केशव सिंह राठौर, मनीष राठौर, चूलेश्वर राठौर, शिव प्रसाद राठौर, अर्जुन राठौर, नरेंद्र राठौर बहतराई सहित प्रदेशभर से आए सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे और सभी ने अपने-अपने स्तर पर पूर्ण समर्थन प्रदान किया।
पवन राठौर को प्रदेशभर से मिल रहा निर्विरोध समर्थन
सादगी, सामाजिक सक्रियता और निरंतर उपलब्धता के कारण पवन राठौर को बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। यह समर्थन लहर संकेत दे रही है कि इस वर्ष समाज निर्विरोध नेतृत्व की ऐतिहासिक पहल करने जा रहा है, जो राठौर समाज की अनुशासन और परंपरा को और मजबूत करेगा।
अधिवेशन—एकता और सामाजिक विकास का प्रतीक
14 दिसंबर को आयोजित होने वाला यह प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन केवल चुनाव भर नहीं, बल्कि समाज की एकता, सामूहिक निर्णय शक्ति और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। अधिवेशन में भविष्य की योजनाओं, युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, संगठन विस्तार और सामाजिक विकास पर विस्तृत चर्चा होगी। सर्वसम्मति से नेतृत्व चयन की यह परंपरा समाज के भीतर विश्वास और सम्मान को और गहरा बनाती है।
निर्विरोध निर्वाचन के लिए सक्रिय टीम का आभार
निर्विरोध निर्वाचन की इस सकारात्मक मुहिम को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सुधीर राठौर,
जिलाध्यक्ष रायपुर लक्ष्मी प्रसाद राठौर, जिलाध्यक्ष रायगढ़ मनोज राठौर, कोरबा मुकेश राठौर व नरेंद्र बलिराम राठौर,बिलासपुर प्रशांत सिंह, राकेश राठौर, द्वारिका प्रसाद राठौर, विवेक सिंह राठौर, ई. नवनीत सिंह राठौर,कोरबा केशव राठौर,अफरीद दुर्गेश राठौर,
रायपुर राजकिशोर राठौर, विक्की राठौर भाई जी घघरा सहित सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समाज में एकता का अभूतपूर्व वातावरण तैयार किया है। इन सभी के प्रयासों से पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर व्याप्त है।