Blog

रामसेतु में अयोध्या धाम की तरह दोनों तरफ बनेंगे प्रवेश द्वार, पूरे पुल में श्री राम की थ्रीडी फोटो और लाइटों से सजावट भी, 2 करोड़ 63 लाख रुपए की मिली वित्तीय स्वीकृति

– पुराने अरपा पुल का राम सेतु नामकरण होने के बाद इसमें अयोध्या धाम की झलक दिखाने के लिए राज्य सरकार ने 2 करोड़ 63 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस रकम से पुल के दोनों तरफ अयोध्याधाम की तरह प्रवेश द्वारा बनाए जाएंगे। इसके अलावा पुरे पुल में लाइटिंग कर भगवान श्रीराम की थ्रीडी फोटो लगाई जाएगी।

बिलासपुर। बिलासपुर के पुराने अरपा पुल को रामसेतु मार्ग के रूप में उन्नयन किया गया है। अब इसमें अयोध्या धाम की तरह विकास करते हुए पुल के दोनों ओर प्रवेश द्वार बनेंगे तथा लाइटों से भी सजाया जाएगा। अंग्रेजों के जमाने के इस पुल को संवारने के लिए राज्य सरकार ने 2 करोड़ 63 लाख 13 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। अब दोनों तरफ अयोध्या धाम की तरह भव्य प्रवेश द्वार बनाने के अलावा जल्द ही सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा। पूरे पूरे भगवान श्री राम की थ्रीडी फोटो लगाई जाएगी।

बिलासपुर का पुराना अरपा पुल शहर के दोनों किनारो को जोड़ने के लिए अंग्रेजों के समय से बनाया गया है। समय के साथ साथ यह पुल पुराना होता चला गया और इसके आजू– बाजू भी समानांतर पुल आवागमन के लिए बना दिया गया। जिसके बाद इस पुल ने अपना महत्व खो दिया था। जिस पर पूर्व भाजपा पार्षद विजय ताम्रकार ने पहल करते हुए पुराने अरपा पुल का जीर्णोद्धार कर राम सेतु पुल बना सौंदर्यीकरण करने हेतु एमआईसी और सामान्य सभा में प्रस्ताव पास किया और अंग्रेजों के जमाने के पुल का रामसेतु पुल के रूप में नामकरण किया गया। इस दौरान नगर विधायक अमर अग्रवाल ने घोषणा करते हुए कहा था कि इसे संवारने कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी । जिसके बाद रामसेतु बना इसे सहेजना शुरू किया गया।

पुल के दोनों ओर रिवर व्यू सड़क भी बनाई जा रही है,जो नए पुल और पुराने पुल के किनारो को जोड़ती है। जिसमें नेहरू चौक से देवकीनंदन चौक की तरफ का काम पूरा हो चुका है जबकि महामाया चौक से हुंडई चौक की तरफ सड़कों को जोड़ने का काम जारी है। इसके अलावा पुल के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम ने इस्टीमेट बना राज्य सरकार को भेजा था। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल की अनुशंसा पर कल 15 जनवरी को राज्य सरकार ने इसके लिए वित्तीय स्वीकृति दी। राज्य सरकार ने 2 करोड़ 63 लाख 13 हजार रुपए रामसेतु के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत किया है।

पूर्व में इस काम के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी थी पर वित्तीय स्वीकृति नहीं होने से काम अटका हुआ था। अब वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अयोध्या की तर्ज पर यहां पुल के दोनों ओर प्रवेश द्वार बनेगा। पूरे पुल के भगवान श्रीराम की थ्रीडी फोटो लगाई जाएगी और लाइटों से पूरा पुल जगमगाएगा। इस काम के लिए पिल्लेवार एसोसिएट्स ने डीपीआर तैयार किया है। जल्द ही शहरवासियों को रामसेतु में अयोध्या धाम की झलक देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *