Blog

राम कथा वाचक विजय कौशल महाराज से कृष्ण मोहन पांडे ने लिया आशीर्वाद, बैसवारी फाग की पुस्तक भेंट की

बिलासपुर। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित श्री राम कथा में विधायक अमर अग्रवाल के सानिध्य में राम कथा सुनने के लिए कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी भी प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। गोल बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पांडे ने देश के प्रसिद्ध कथा वाचक विजय कौशल महाराज जी से आशीर्वाद लिया तथा उन्हें कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की बैसवारी फाग की पुस्तक भेट की। 23 जनवरी बसंत पंचमी के दिन से नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति के द्वारा बैसवारी फाग महोत्सव होता है । उसकी जानकारी देते हुए उन्हें बैसवारी फाग की पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कथा वाचक विजय कौशल महाराज को बताया कि बिलासपुर शहर में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के बैसवारी फाग का पिछले 200 सालों का पुराना इतिहास है । पूर्व में आजादी के पहले ब्राह्मण समाज के द्वारा पहले एक छोटे रूप में समाज के घर-घर जाकर बैसवारी भाग का आयोजन किया जाता था और जिसका उद्देश्य देश की आजादी से भी जोड़ा जाता है और आज इस पुराने इतिहास को वर्तमान में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी पुरानी परंपरा को निभाते हुए फागुन माह में बैसवारी फाग का आयोजन कर रहे हैं। जो कि शहर में एवं आसपास में 45 दिनों तक बैसवारी फाग का आयोजन कानपुर ब्राह्मण समाज के हर घर में किया जाता है और होली के बाद शीतला अष्टमी के दिन इसका समापन होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *