राम सेतु पुल के पास नशे की हालत में बीच सड़क पर किया हंगामा….
गाली-गलौज और स्टंटबाजी का वीडियो सामने…..
बिलासपुर।न्यायधानी की सड़कों पर रफ़्तार और नशे के मेल ने आम राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राम सेतु पुल का है, जहां नशे में धुत चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ही बाइक पर सवार इन चार नशेड़ियों ने न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि बीच सड़क पर गाड़ी रोककर राहगीरों के साथ गाली-गलौज भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर तक सड़क के बीचों-बीच हंगामा करते रहे और जब मन भरा तो तेज रफ्तार में बाइक लहराते हुए ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। बीच शहर में सरेराह हुई इस गुंडागर्दी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है..अब देखना होगा कि इन नशेड़ियों और एक बाइक में सवार होकर यातायात नियमों को धज्जियां उड़ाने वाले चार युवकों पर किस तरह की कार्रवाई करती है बिलासपुर पुलिस या फिर नशेड़ियों का आतंक बना हो रहेगा।