Blog

रायगढ़ में निलंबित DFO अशोक पटेल के आवास पर रेड

रायपुर – छत्तीसगढ़ में आर्थिक अनियमितताओं के खिलाफ एक बार फिर EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) और ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीमों ने छापेमारी की है।
रायगढ़ में निलंबित DFO अशोक पटेल के आवास पर रेड की गई, जो पहले सुकमा में पदस्थ थे।
जांच एजेंसियां उनके कार्यालय सहित अन्य ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
रायगढ़ के कृष्णा वाटिका कॉलोनी, पुसौर के पास स्थित उनके पैतृक गांव झालमुड़ा में भी कार्रवाई जारी है।
अल-सुबह 6 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जांच एजेंसियां दंतेवाड़ा, सुकमा, जगदलपुर, बीजापुर, रायगढ़ और जांजगीर जिलों में भी रेड कर रही हैं। वन विभाग, शिक्षा विभाग और ट्राइबल विभाग से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है,साथ ही निलंबित DFO अशोक पटेल के परिवार के सदस्यों के घरों पर भी जांच जारी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, EOW और ACB की टीम 12 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *