Blog

जरहागांव तहसीलदार तत्काल प्रभाव से निलंबित

कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले एडीएम समेत कई कर्मचारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

बिलासपुर/मुंगेली ।जिले से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। जिले के कलेक्टर ने निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही और कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाते हुए महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, कलेक्टर ने जरहागांव के तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसील स्तर पर चल रहे विभिन्न शासकीय कार्यों में निरंतर देरी और निर्धारित समयसीमा का पालन न करने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

इसी क्रम में कलेक्टर ने केवल तहसीलदार पर ही नहीं, बल्कि उच्च और कनिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की है। जिले के एडीएम सहित आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में निर्धारित समयसीमा और कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, अन्यथा कठोर कदम उठाए जाएंगे।कलेक्टर की इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और इसे जिम्मेदार सुशासन की दिशा में गंभीर पहल माना जा रहा है।l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *