Blog

रायपुर,राजिम दुर्ग भिलाई राजनांदगांव और बिलासपुर में IT का छपा….25 टीम व 200 अधिकारी शामिल…सत्यम बालाजी एवं साँई हनुमंत ग्रुप,ब्रोकर्स के RICE मिल,घर एवं गोदाम निशाने पर

आईटी के छापे से मचा हड़कंप,बिलासपुर के व्यापारी भी आए दहशत में

रायपुर/बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयकर अन्वेषण विंग ने तड़के छापेमारी शुरु की है। 200 अधिकारियों की 25 टीम ने यह दबिश दी है। मुख्यतः दो ग्रुप सत्यम बालाजी रायपुर एवं साँई हनुमंत ग्रुप राजिम एवं उनसे जुड़े हुए ब्रोकर के ठिकानों पर छापा मारा गया है। टीमों ने रायपुर समेत अंचल के कुछ राइस मिलर्स को घेरा है। इसके अलावा इन दोनों ही ग्रुप से जुड़े ब्रोकरों के दुर्ग एवं राजनांदगांव ठिकानों पर भी दविश दी गई है।
आयकर टीमें सभी ठिकानों और अनुपम नगर स्थित घर में जांच कर रही है। अब तक किसी तरह के सीजर की जानकारी नहीं मिली है। देर शाम तक खुलासा होगा।

रायपुर, गोंदिया, काकीनाडा समेत कुल 22 ठिकानों पर आईटी ने दी दबिश है। रायपुर के राजीव नगर स्थित घर, जवाहर मार्केट स्थित ऑफिस, राठौर चौक स्थित गौदाम, कमीशन एजेंट्स के ऑफिस और रिंगरोड स्थित जगुआर शोरुम समेत भनपुरी स्थित राइस मिल पर भी मप्र, महाराष्ट्र और उड़ीसा समेत तेलंगाना के आईटी अधिकारी दबिश कार्यवाही में शामिल है।
ज्यादातर काम नगदी में होने और बड़ी कर चोरी की मिली शिकायत के बाद छापा मारा गया है। आई टी के अधिकारी दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच में जुटे। सभी ठिकानों पर रेड कार्यवाही जारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *