Blog

ई-रिक्शा चालक ने शराब पीने सवारी से मांगे पैसे

नही देने पर हमला और लूट का मामला

बिलासपुर । तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात ई-रिक्शा चालक द्वारा यात्री पर हमला कर बैग लूटने का मामला सामने आया है। प्रार्थी मार्डन पाटले, निवासी जयराम नगर भनेशर, जो बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड स्थित शर्मा लॉज में मैनेजर के रूप में कार्यरत है, ड्यूटी समाप्त कर अपने दोस्त अजय निषाद के साथ रेलवे स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुआ। प्रार्थी का कहना है कि तितली चौक से चालक ने रिक्शा को रेलवे स्टेशन की बजाय जगन्नाथ मंदिर के पीछे इमली पेड़ की ओर मोड़ दिया। वहां पहुंचकर उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के बाएं हाथ में चोट आई और खून निकलने लगा।
हमले के बाद प्रार्थी और उसका साथी जान बचाकर भागे, जबकि ई-रिक्शा चालक उसका काला रंग का बैग लेकर फरार हो गया। बैग में पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, जियो सिम और 600-700 रुपये नगद थे। घटना की रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज की गई, जहां पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक और उसके साथी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *