Blog

रायपुर ग्रामीण पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही,पुलिस ने 2 आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ा,अन्य आरोपी अंधेरे एवं खेतों का फायदा उठाकर हुए फरार,मर्सिडीज कार, आईफ़ोन एवं लाखों रुपये नगद बरामद

रायपुर।रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए थाना अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी रेड कार्यवाही की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला रायपुर ग्रामीण एवं धमतरी की सीमा पर स्थित ग्राम टोकरो के पास खेतों के बीच कुछ  व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 02 आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे एवं खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी –

*01. राहुल सिंह, पिता अनिल सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी सेक्टर 10, भिलाई l*

*02. रितेश कुमार, पिता सुरेश कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा, रायपुर l*

पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

रेड कार्यवाही के दौरान मौके से निम्न सामग्री जप्त की गई:

नगद राशि: ₹6,34,000/-

एक ताश की गड्डी

एक मर्सिडीज कार (क्रमांक CG 07 CU 9944)

02 नग आईफ़ोन

कुल मूल्य लगभग ₹42,14,000/- रूपये

उक्त आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *