Blog

रायपुर- बिलासपुर हाइवे में खड़ी ट्रक से टकराया कंटेनर… चालक की मौत, हेल्पर गंभीर रूप से घायल,

बिलासपुर – रतनपुर हाइवे में हादसे की तरह ही थाना चकरभाठा अंतर्गत हिर्री माईन्स रायपुर-बिलासपुर मेन रोड पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक क्रमांक CG 07 BS 5165 को बीच सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़ा किया गया था, जिसके कारण पीछे से आ रहा कंटेनर क्रमांक MH 40 CT 1255 ट्रक से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल 108 एंबुलेंस से सिम्स अस्पताल, बिलासपुर भेजा गया।


ग्राम रहंगी के कोटवार शोभीतदास मानिकपुरी ने इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच लक्ष्मी प्रसाद काटले ने उन्हें दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि ट्रक बिना किसी संकेतक या इंडीकेटर के मेन रोड के बीचोंबीच खड़ा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक से जा भिड़ा, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106, 125(a) एवं 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *