Blog

रायपुर में BJP का सदस्यता अभियान….मंच पर बैठे नेताओं से अधिक लोग नज़र नहीं आए कार्यक्रम मे भला हो सम्मानित MEDIA के साथियो का जिनके कारण सामने की कुर्सियां थोड़ी भरी दिखी……

भाजपा का सदस्यता अभियान फ्लॉप, मंच पर बैठे नेताओं से ज्यादा खाली कुर्सियां….विकास उपाध्याय

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने चुटकी लेते हुए भाजपा के सदस्यता अभियान को एक बड़े असफल आयोजन का दर्जा दिया….

रायपुर / आज 14 सितंबर, शनिवार को शाम 6:30 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में भाजपा ने आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, और व्यावसायिक प्रकोष्ठ के तहत व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए एक सदस्यता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति दर्ज की गई।

हालांकि, इस सदस्यता अभियान में मंच पर बैठे नेताओं और कार्यकर्ताओं की संख्या सामने बैठी ओडियन्स से अधिक देखी गई, जिससे उपस्थिति की उम्मीदों पर पानी फिर गया। भाजपा के इस अभियान का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय और उद्योगपतियों को पार्टी से जोड़ना था, लेकिन कार्यक्रम में अपेक्षाकृत कम लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई।इस मौके पर कई प्रमुख भाजपा नेता मौजूद थे, लेकिन जनता की उदासीनता और खाली पड़ी कुर्सियों ने यह साफ कर दिया कि भाजपा का यह अभियान आम जनता से कटा हुआ और प्रभावहीन साबित हो रहा है।

मुख्य बिंदु:

1. भाजपा के सदस्यता अभियान में बेहद कम उपस्थिति।

2. मंच पर बैठे नेताओं की संख्या ऑडियंस से अधिक रही।

3. व्यापारिक और उद्योगपति वर्ग के बीच भाजपा की लोकप्रियता में कमी दिखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *