Blog

रावत नाच महोत्सव में थिरके डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक सुशांत शुक्ला…

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर छाया रंग रावत नाच महोत्सव में नेता भी झूमे…

बिलासपुर । लोक संस्कृति और परंपरा का रंग तब और गहरा हो गया जब रावत नाच महोत्सव के मंच पर नेता और कलाकार एक साथ थिरकते नजर आए।मंगला बजरंग चौक, छपराभाठा में आयोजित 26वें रावत नाच महोत्सव में डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक सुशांत शुक्ला ने शिरकत की। दोनों नेता जब मंच पर पहुंचे तो पारंपरिक धुनों पर खुद को रोक नहीं पाए और कलाकारों के साथ झूम उठे।कार्यक्रम में 15 से अधिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में शानदार प्रस्तुतियां दीं। ढोल-मंजीरों की थाप पर जब नर्तक दोहे गा रहे थे, तो दर्शक भी झूम उठे।महोत्सव में कलाकारों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर समाज को प्रेरित किया।इधर डिप्टी सीएम के थिरकते वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं।रावत नाच महोत्सव ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को नई ऊर्जा और गौरव के साथ लोगों के दिलों में जगा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *