Blog

रावे कार्यक्रम में कृषि छात्रों ने किया नवाचार….कृषि महाविद्यालय की पहल

बिलासपुर – दिनांक 21 अक्टूबर को बी.एस.सी कृषि स्नातक, कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के चतुर्थ वर्ष के छात्र एवं छात्राओं द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के तहत् ग्राम नवगवां बिल्हा ब्लॉक जिला बिलासपुर में समूह चर्चा का लघु आयोजन किया गया

एवं महिलाओं को विभिन्न खाद्य पदार्थ जैसे केला चिप्स, आलू चिप्स, अदरक कैंडी, केचअप, आचार आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जिससे उन्हें गृह निर्मित विभिन्न पदार्थों को बेचकर गृहस्थी चलाने में आसानी हो। कार्यक्रम में उप सरपंच समेत ईशान देवांगन, नवीन सिंह, हर्ष पटेल, मुकेश रजक, धनश्याम साहू, प्रियंका यादव, मीनाक्षी, मिताली, जागृति, जितेश, गीतेश, हिमांशु, हर्षित, मोगरा पटेल छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। उक्त कार्य डॉ. राजेश कुमार साह, प्राध्यापक (कृषि विस्तार) के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *