Blog

राशन के साथ नशा भी परोस रहा था दुकानदार….रतनपुर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

बिलासपुर । रतनपुर में एक किराना दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो दाल चावल की आड़ में युवाओं को नशा बेच रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड मारकर व्यापारी अरविंद जैन उर्फ अन्नू को रंगे हाथों दबोच लिया है। आरोपी अपनी दुकान में गांजे की पुड़िया बनाकर बेचता था,जिसे पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है।

जिले के एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई है।

रतनपुर पुलिस को खबर मिली थी कि भगत सिंह वार्ड में अन्नू जैन की दुकान पर अवैध काम चल रहा है। पुलिस टीम ने जब दुकान पर अचानक धावा बोला तो वहां से 225 ग्राम गांजा और बिक्री के 2300 रुपये नकद मिले। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है और कुल करीब पंद्रह हजार का माल बरामद किया है।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *