Blog

राशन वितरण में देरी को लेकर महिला और दुकानदार में विवाद

दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, दुकानदार ने निष्पक्षता की मांग की

बिलासपुर। मुंगेली नाका चौक स्थित सर्किट हाउस के पास एक राशन दुकान में राशन वितरण के दौरान देरी को लेकर महिला और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई।महिला ने आरोप लगाया कि संचालक ने राशन देने से मना कर दिया, अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।वहीं दुकानदार सुरेश छत्रवाणी का कहना है कि सर्वर धीमा होने और शासन से आई नई खेप के प्रबंधन के कारण राशन वितरण कुछ समय के लिए रोका गया था, लेकिन महिला ने जल्दबाजी में दबाव बनाते हुए झूठे आरोप लगाए हैं।दुकानदार सुरेश का कहना है कि महिला 3 से 4 महीने से उनके दुकान से राशन ले रही है और अब तक कोई विवाद नहीं हुआ।उन्होंने बताया कि जिस समय महिला आई, उस वक्त राशन वितरण किया जा रहा था, लेकिन तकनीकी दिक्कत और शासकीय व्यवस्था के कारण थोड़ी देर रुकने को कहा गया।इससे हल्की कहा सुनी हो गयी।इसी बीच महिला ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवा दी, जबकि कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया।पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए ताकि सच सामने आए। उनका कहना है कि यदि उन्होंने कोई गलती की है तो उन्हें सजा मिले, लेकिन यदि महिला के आरोप गलत साबित होते हैं तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। दुकानदार का कहना है कि वह 24 साल से व्यवसाय कर रहे हैं और महिलाओं के बीच काम करते हुए आज तक कोई इस तरह की शिकायत नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *