Blog

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा गणतंत्र दिवस पर सेंट्रल जेल बिलासपुर के शिक्षक हेमंत कुमार नामदेव को सराहनीय सुधार सेवा पदक से अलंकृत किया गया

बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर सेंट्रल जेल के शिक्षक हेमंत नामदेव को जेल में बंदियों के लिए सुधारात्मक कार्य हेतु महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सराहनीय सुधार सेवा पदक 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायपुर में आयोजित पुलिस मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में महामहिम राज्यपाल रमन डेका के द्वारा हेमंत नामदेव को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वर्ष 1998 से जेल शिक्षक के पद पर कार्यरत हेमंत नामदेव वर्तमान में सेंट्रल जेल बिलासपुर में जेल शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं । उन्हें अपने सेवा काल में बंदियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के फल स्वरुप सराहनीय सुधार सेवा पदक से अलंकृत किया गया है। भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रोपति मुर्मू ने जेल शिक्षक हेमंत कुमार नामदेव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने प्रशस्ति पत्र में कहा है कि आपके द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा के उपलक्ष में आपको सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक सहर्ष प्रदान करती हूं। ‌ इस सम्मान की घोषणा राष्ट्रपति भवन से 15 अगस्त 2023 को हुई थी। महामहिम राज्यपाल रमन डेका के हाथों हेमंत नामदेव के अलावा जेल एवं पुलिस विभाग के प्रदेश के 29 कर्मचारियों को 26 जनवरी के दिन महामहिम राज्यपाल के द्वारा विशिष्ट राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, जेल डीजीपी हिमांशु गुप्ता, एवं छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी एवं मंत्रिमंडल के सदस्य के सदस्य राज भवन में मौजूद थे। बिलासपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक खोमेश मांडवी तथा अधिकारी कर्मचारियों ने पदक प्राप्त करने वाले हेमंत नामदेव को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *