राष्ट्रीय योग कार्यशाला में 1000 प्रतिभागी हुए शामिल…..सैल्यूट तिरंगा ने किया निःशुल्क प्रमाण पत्र का वितरण…..

बिलासपुर।राष्ट्रीय योग कार्यशाला में 1000 प्रतिभागी उपस्थित हुए एवं सभी को सैल्यूट तिरंगा द्वारा निःशुल्क प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।
इस कार्यशाला में भारत के विभिन्न प्रांतों से लोगों ने जुड़कर योग आचार्यों के ज्ञान और अनुभव का लाभ लिया ।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में उपस्थिति रही ।
1. राजेंद्र फड़के ( राष्ट्रीय संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ( भाजपा )

2. राजेश झा ( राष्ट्रीय अध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा)
3. विभा अवस्थी ( प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़)
4. सच्चिदानंद पोखरियाल ( माननीय पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार)
हमारे वक्ता एक्सपर्ट योगा विद्या

1. डॉ. विनय भारती ( मोरारजी देसाई विश्वविद्यालय नई दिल्ली)
2. डॉ. तिलक राज मीना ( गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़)
3. डॉ. इंदु शर्मा ( मोरारजी देसाई विश्वविद्यालय नई दिल्ली)
उपरोक्त योग के आचार्यों द्वारा सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगातार अपने ज्ञान और अनुभव को एक हजार देशवासियों के बीच साझा किया ।

जिसमें आयोजन सचिव श्री हितेश कुमार तिवारी जी थे जिनके नेतृत्व। देशभर से लोगों को जोड़कर एक मंच में लाकर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन करवाया है ।