Blog

राष्ट्रीय स्तर पर डिफेंस ताइक्वांडो मोपका ने अपना परचम लहराया

बिलासपुर।उत्तराखंड के हरिद्वार में 23 जून से 25 जून तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे l बिलासपुर जिले के डिफेंस ताइक्वांडो क्लब मोपका के 5 बच्चों ने भाग लिया। इनमें से 4 बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके पदक जीते और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
वापसी पर रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। बच्चों के माता-पिता और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनकी जीत की बधाई दी। बच्चों के चेहरे पर खुशी और गर्व के भाव थे, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया था।
रिया भट्टाचार्य ने स्वर्ण पदक, ख्वाहिश पत्रे ने रजत पदक, प्रत्युष सिंह और पिनल सिंह ने कांस्य पदक जीते। आरिफ अहमद का भी प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। इस अवसर पर डिफेंस ताइक्वांडो क्लब मोपका के संचालक और कोच सूर्या प्रकाश चंद्राकर ने सभी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *