रास्ता रोककर मारपीट और गाली गलौच करने वाले गिरफ्तार

बिलासपुर/मुंगेली/ बाजार से वापस घर लौट रहे व्यक्ति को बेवजह रोककर मारपीट करने वाले आरोपियों को चिल्फी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल लुट किया था।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद साहू साल्हेघोरी डिण्डौरी चिल्फी मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने निजी काम से खाम्ही बाजार गया था ।जहां से वापस अपने मोटर सायकल टीव्हीएस क्रमांक सीजी-28 एन-0343 से रात्रि करीब 8 बजे अपने गांव साल्हेघोरी पहुंचा मेन रोड़ स्थित भुपेंन्द्र साहू के दुकान के पास पहुंचा था, जहां पर उसके गांव के त्रिभुवन उर्फ मोटे, राजू भास्कर, शिवचरण के अलावा अन्य लोग रोड़ में खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। तभी प्रार्थी के मोबाईल में फोन आने पर वहीं पर रूककर फोन पर बात करने के लिए मोबाइल निकाला। उसी समय त्रिभुवन उर्फ मोटे अपने साथी राजू भास्कर, शिवचरण के साथ एक राय होकर प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद के पास आकर त्रिभुवन उर्फ मोटे प्रार्थी के मोबाईल फोन को बलपूर्वक छिन लिया, जिसका विरोध करने पर तीनों अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते प्रार्थी को डण्डा से मारपीट करने लगे। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।
विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपियों को चिल्फी थाना लाकर मामले का प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद साहू से आरोपियों की पहचान कराया गया, जिसने आरोपियों को पहचान कर नामजद आरोपी राजू भास्कर के स्थान पर राजू खाण्डे व शिवचरण के स्थान पर रामचरण का होना एवं त्रिभुवन उर्फ मोटे ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी त्रिभुवन उर्फ मोटे से तथ्यात्मक पूछताछ करने पर बताया कि प्रार्थी के मोबाईल को स्वयं व अपने सहयोगी राजू खाण्डे व रामचरण के साथ लूट किए है।। साथ ही उक्त मोबाईल को लूट करने के पश्चात अपने शर्ट के जेब में रखकर गांव के नाला में मुंह धोते समय मोबाईल का गिर गया। पकड़े गए आरोपियों।की निशानदेही पर डंडा और अन्य समान बरामद करके कोर्ट से जेल भेजा गया है।