राह चलती युवती से छेड़खानी करने वाले दो युवक पकड़ाए

बिलासपुर। मुंगेली।
शराब के नशे में धुत्त दो युवकों ने राह चलती युवती कें साथ छेड़खानी करते हुए शरीर के निजी अंगों पर भी हाथ लगाने की कोशिश की। डरी सहमी युवती किसी तरह भागकर अपने ऑफिस पहुंची।उसके बाद घटना कि रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई।
मुंगेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपनी बहन के साथ ग्राम घोरपुरा साप्ताहिक बाजार से सामान खरीद कर पैदल युएसबी सेंटर आ रहे थे । तभी करीब 6.30 बजे शाम में भुपेन्द्र साहु पिता बिंदा साहु अपने स्कुटी में एक और साथी के साथ आए जो शराब के नशे में था और गलत नियत से पीड़िता के दुपटटा को खीचा फिर पीड़िता और उसकी बहन के साथ भी छेडछाड करने लगा ।इसके साथ ही आरोपी ने पीड़िता के निजी अंगो पर भी गलत तरीके से हाथ लगा रहा था जिसे पीड़िता के मना करने पर वह धमकी देने लगा तब पीड़िता डर कर भागते हुए अपने ऑफिस पहुंच गई ।लेकिन आरोपी भुपेन्द्र साहु पीड़िता का पीछा करते वहा भी आ गया और पीड़िता को गाली गलौच करते हुए अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था । पीड़िता के साथ काम करने वाले स्टाफ व आसपास के द्वारा मना किये तो उनके साथ भी गाली गलौज कर रहा था मौके पर छीना झपटी पर वह गाली गलौच करते वहां से चला गया। पुलिस ने इस मामले में अपराध कायम कर जांच की।जिसमे भूपेन्द्र साहू घोरपुरा और करन चौहान घोरपुरा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।