Blog

रिलीज से पहले रोक की मांग तेज यादव समाज आक्रोशित

फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगा तो आंदोलन की तैयारी

बिलासपुर।सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश, जिला बिलासपुर ने फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में ज्ञापन सौंपकर प्रतिबंध की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव के नेतृत्व में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा गया। समाज ने आरोप लगाया है कि फिल्म की कहानी और शीर्षक से यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। फिल्म निर्माता अंकित बहाना और संदीप तोमर द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज प्रस्तावित है। समाज का कहना है कि फिल्म में दर्शाई गई कथित प्रेम कहानी को लेकर आपत्ति है और इसे समाज की बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध बताया गया है। उनका आरोप है कि इस तरह की प्रस्तुति से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। सर्व यादव समाज ने मांग की है कि फिल्म को रिलीज से पूर्व ही प्रतिबंधित किया जाए और संबंधित पक्ष इस विषय पर गंभीरता से विचार करे। संगठन ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपते समय समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर उचित निर्णय लेने की मांग की है ताकि किसी भी प्रकार की सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *