रिवर व्यू में एक दूसरे पर हाथ मुक्के से मारपीट…..लोग देखते रहे तमाशा…..SSP के निर्देश पर सिविल पुलिस ने की कार्रवाई

बिलासपुर ।रिवर व्यू में दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई।मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि राह में चलने वाले भी रुककर तमाशा देखने लगे,देखते ही देखते माहौल बन गया,वायरल वीडियो होने पर सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को गिरफ्तार किया और एक दूसरे पर कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अपने मित्रों के साथ घूमने निकले थे। इसी दौरान रिवर व्यू के पास लाला राजक एवं संदीप कश्यप अपनी मोटरसाइकिल से आते हुए अश्लील गाली-गलौज करने लगे। इस पर प्रार्थी के साथ उपस्थित नागेश बंजारे एवं साथी विधि से संघर्ष बालको के बीच उक्त दोनों युवकों से विवाद एवं मारपीट हुई ।
घटना के संबंध में लाला राजक की रिपोर्ट पर नागेश बंजारे एवं विधि से संघर्षरत बालको के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1265/25, धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
सार्थी खरे की रिपोर्ट पर लाला राजक एवं संदीप कश्यप के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
मारपीट की इस घटना में संलिप्त दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।
घटना में सम्मिलित दो युवक विधि से संघर्षरत बालक हैं, जिनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
*घटना से युवकों के पैरों में चोटें आईं, जिससे वे चलने में असमर्थ हो रहे हैं — पुलिस द्वारा उनका तत्काल उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
*एसएसपी बोले,गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी*
एसएसपी रजनेश।सिंह ने बताया कि बिलासपुर में गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी,इसके लिए उनकी लगातार निगरानी किया जाएगा और फाइल तैयार करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि वे गुंडागर्दी बंद कर दे,और सुधर जाए,अन्यथा जेल की हवा खानी पड़ेगी।