रिवर व्यू रोड पर मिली नवजात की अधकटी क्षत- विक्षत लाश….

हृदयविदारक घटना से मचा हड़कंप
बिलासपुर । न्यायधानी में ह्रदय विदारक घटना सामने आया है। जहाँ एक नवजात शिशु का आधा कटा हुआ शव लावारिश हालत में मिला है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवर व्यू रोड का है।
सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रिवर व्यू फुटपाथ पर एक नवजात शिशु का आधा कटा हुआ शव पड़ा हुआ है।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस की प्रारम्भिक जांच में शव के बचे हुए शरीर के हिस्से नहीं मिल सके। मामले में पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया है। इधर शव के मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। नवजात के शव को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।इस मामले में सिटी पुलिस को संदेह है कि कुत्तों ने शव को सड़क तक खींच लाया होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव के शिनाख्त करने प्रयास कर रही है। पुलिस इस घटना के पीछे की वास्तविक कहानी जानने की कोशिश में जुटी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ़ हो सकेगी।
नवजात की लाश मिलने से लगी भीड़
सिम्स के पीछे रिवर व्यू रोड पर सड़क किनारे नवजात की कटी हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली रही। लाश मिलने की खबर पाकर पुलिस और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिन्होने कई तरह की चर्चाएं की और लाश के बारे में अपने अपने कयास लगाए।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया जांच जारी
इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में पुलिस अपने स्तर से जांच करने लगी हुई है। और संदेहियों से पूछताछ भी की जा रही है।