रिश्वतखोर DEO गिरफ्तार…..एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार…ACB ने की बड़ी कार्यवाही

रायपुर। ACB की टीम ने प्रदेश में रिश्वतखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए DEO को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार उज्जवल प्रताप सिंह जो रामरति पब्लिक स्कूल सूरजपुर का संचालक हैं। उनके और जिले के अन्य 4 विद्यालयों जिसमें छ.ग. पब्लिक स्कूल दतिमा, सरस्वती बाल मंदिर सोनपुर, प्रिया बाल मंदिर भटगांव और लक्ष्मी विद्या निकेतन नरोला के संचालकों ने एन्टी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत् अशासकीय विद्यालयों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति की राशि में से 10 प्रतिशत के हिसाब से 2 लाख रू. की रिश्वत जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपूर राम ललित पटेल द्वारा मांग की जा रही है। ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया और सौदा 1,82,000 रू. में तय हुआ। इसके बाद ACB की टिम ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता को एक लाख रुपए केमिकल लगा हुआ देकर भेजा। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने DEO राम ललित पटेल को पहली किश्त के रूप में 1 लाख रू. दिए। इसके बाद ACB की टिम ने मौके पर धावा बोलकर DEO को रिश्वत लेते रंगे हुए रेंज हाथ पकड़ लिया। आरोपी का तलाशी लेने पर उसके पास से 2 लाख रू. और मिले। जो अन्य स्कूलों की रिश्वत राशि के रूप में उसके द्वारा पहले से लिया गया था। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के निवास स्थान की भी तलाशी ली जा रही है।