Blog

रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का आरोप, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

कोटा के कुरदर वैली रिसॉर्ट से चार गिरफ्तार, सप्लायर फरार

बिलासपुर।कोटा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रिसॉर्ट में कथित तौर पर हिरण का मांस पकाए जाने की सूचना पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेलगहना से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में दबिश देकर टीम ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मांस सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट परिसर में वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन करते हुए संदिग्ध मांस पकाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने शाम करीब 6 बजे दबिश दी, जहां किचन के बाहर चूल्हे पर मांस पकता हुआ मिला। मौके से पका हुआ मांस, कढ़ाई और अन्य सामग्री जब्त की गई।कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने रिसॉर्ट मैनेजर रजनीश सिंह समेत रमेश यादव, संजय वर्मा और कुक रामकुमार टोप्पो को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कुक ने खुलासा किया कि सुबह एक व्यक्ति जनक बैगा मांस लेकर आया था और उसे पकाने के लिए कहा था।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब्त मांस को जांच के लिए जबलपुर लैब भेजा जाएगा, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि मांस हिरण का है या किसी अन्य वन्यजीव का। मुख्य आरोपी जनक बैगा की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, पर्यटन विभाग से जुड़े इस रिसॉर्ट में इस तरह की गतिविधि सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *