Blog

रील के चक्कर में हादसे का रिस्क ,कार की छत पर बैठा युवा, पुलिस तलाश में

बिलासपुर । नए रिवरव्यू रोड पर एक युवक ने चलती कार की छत और बोनट पर बैठकर स्टंट किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कार के सनरूफ से बाहर निकला युवक बिना नंबर की गाड़ी में रील बनाता नजर आ रहा है।हादसे का जोखिम उठाकर बनाया गया यह वीडियो अब पुलिस की रडार पर है। हाईकोर्ट के नाराजगी जताने के बाद भी स्टंट और रील ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहे। पहले भी बाइक पर जोखिम भरे स्टंट के कई मामले वायरल हो चुके हैं।सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस फुटेज और लोकेशन के आधार पर युवक की पहचान में जुटी है। अधिकारी-गणों का कहना है कि ऐसे स्टंट न सिर्फ कानूनन अपराध हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *