Blog

रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार….ACB की ताबडतोड कार्रवाई

बिलासपुर/मुंगेली।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान के तहत एसीबी बिलासपुर ने मुंगेली जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव तत्कालीन रेंजर खोड़री मरवाही को ₹50,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
एसीबी बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रकरण में जल्द चालान पेश करने और जब्त वाहन वापस करने के लिए डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव द्वारा 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई। साथ ही पूरे मामले में 4 से 5 लाख रुपए खर्च होने की बात भी कही गई थी।


शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। 26 मार्च को शिकायतकर्ता को कोटा स्थित मित्र मिलन रेस्टोरेंट में रिश्वत की पहली किस्त ₹50,000 देने भेजा गया। जैसे ही आरोपी मनीष श्रीवास्तव ने रकम ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रेंजर पल्लव नायक भी मौके पर मौजूद पाए गए और उनके द्वारा भी रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि हुई।इस मामले में एसीबी ने मनीष श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 तथा पल्लव नायक के खिलाफ धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

*45वीं ट्रैप कार्रवाई*

गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों में एसीबी बिलासपुर की यह 45वीं ट्रैप कार्रवाई है। लगातार हो रही कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मचा हुआ है।

*एसीबी की अपील*

एसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल एसीबी को दें, ताकि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *