Blog

रेत के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर पकड़ाए, 55 ट्रिप रेत जब्त…..

जांजगीर/चाम्पा -अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चाम्पा में तहसीलदार प्रशांत पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ा है। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित की गई करीब 55 ट्रिप रेत को भी जब्त किया गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार प्रशांत पटेल ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों और रेत को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *