Blog

रेलवे कॉलोनी में जेवर और नग़दी रकम लेकर फरार हुए चोर

57 हज़ार का सामान
दिनदहाड़े हुआ गायब

बिलासपुर। तारबहार थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी बंगला यार्ड में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना क्वार्टर नंबर 1319, टाइप-3 में हुई, जहां से जेवर-नकदी समेत करीब 57 हजार की संपत्ति चोरी हो गई है।

शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार शुक्ला ने तारबाहर पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी शिखा पांडेय ड्यूटी से लौटकर सब्जी लेने गई थीं। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी में रखे जेवरात व नकदी ले उड़े। चोरी गए सामान में चांदी का पायल, बाली, सोने का मंगलसूत्र, डायमंड गोल्ड पेंडेंट और 3 हजार नग़द शामिल हैं। सूचना मिलते ही तारबहार पुलिस मौके पर पहुंची और अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस टीम आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस की सुरक्षा के दावे की खुली पोल

दिन दहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने पुलिस पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।चोरों ने बता दिया है कि पुलिस से ज्यादा चुस्त चोर है।तभी तो मौका पाकर दिन में चोरी कर ली और पुलिस को हवा तक नहीं लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *