Blog

रेलवे ट्रैक के पास बाइक खड़ी कर ट्रेन के सामने कूदा युवक… मौके पर हुई दर्दनाक मौत,

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत दगौरी – निपानिया के बीच बाइक कों रेलवे ट्रैक के पास खड़ीकर एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत दगौरी – निपानिया रेल लाइन पर गुरुवार रात 9:30 बजे के आसपास एक युवक पल्सर बाइक क्र. CG 22 AF 6294 में सवार होकर पहुंचा जो अपनी बाइक को रेलवे ट्रैक के बाहर खड़ी कर दगौरी निपानिया रेलवे ट्रैक अपलाइन में गुजर रही ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी, घटना की सूचना ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को दी जिन्होंने इसकी सूचना बिल्हा पुलिस को दी, घटनास्थल में पहुंची पुलिस ने अज्ञात मृतक युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, जिसके जेब से मिले आधार कार्ड और गाड़ी की आरसी बुक सहित बगल में मोबाइल पड़ा हुआ था जिससे जानकारी मिली कि मृतक युवक का नाम असवंत गिर पिता भानु गिर उम्र 25 वर्ष है जो बलौदाबाजार जिले के ग्राम चितचोर (बोरसी) थाना बलौदाबजार का रहने वाला है जो एक प्लांट में काम करता था। युवक यहां कैसे पहुंचा और आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह पुलिसिया जांच में स्पष्ट होगा, फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौप आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *