Blog
रेलवे परिक्षेत्र में सख्ती: अवैध दुकानों और असामाजिक तत्वों पर चलेगा आरपीएफ का डंडा

बिलासपुर रेलवे जोन में अब सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाईटेक और सख्त होने जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में QR कोड आधारित बीट सिस्टम लागू किया गया है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सौरव कुमार ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम जब इस क्युआर कोड को स्कैन करेगी तो समय और लोकेशन की जानकारी सीधे डिजिटल डैशबोर्ड पर अपडेट हो जाएगी। इससे पता चलेगा कि किस जवान ने कब और कहां गश्त की।
रेलवे परिक्षेत्र में अवैध दुकान लगाने वालों, अतिक्रमणकारी और बदमाशी करने वाले असामाजिक तत्वों पर आरपीएफ सख्त कार्रवाई करेगा । रेलवे कॉलोनियों में डेरा जमाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में बाइक पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और संयुक्त सर्वे के जरिए रेलवे क्षेत्र की सीमाएं भी तय की जा रही हैं।