रेलवे पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा खतरा, गुम लाइसेंसी बंदूक सुरक्षित बरामद…

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का मजबूत पहरा, बड़ी लापरवाही टली….
बिलासपुर ।रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की सतर्कता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहाँ रेलवे पुलिस की तत्परता से एक यात्री की गुम हुई लाइसेंसी बंदूक और कारतूस सुरक्षित रूप से बरामद कर ली गई।
दरअसल पूरा मामला 4 जनवरी 2026 का है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के थाना सराय अकील अंतर्गत ग्राम चिन्तापुर निवासी विजय कुमार मिश्रा बिलासपुर से रायगढ़ जाने के लिए रेलवे स्टेशन बिलासपुर पहुंचे थे। इसी दौरान उनका बैग, जिसमें 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक और 10 जिंदा कारतूस रखे थे, स्टेशन परिसर में कहीं गुम हो गया। जिसकी शिकायत रेलवे पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस हरकत में आकर स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुम हुई 12 बोर की बंदूक व 10 जिंदा कारतूस बैग सहित सुरक्षित बरामद कर लिए गए। इसके बाद बंदूक से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और लाइसेंस की जांच की गई, जो पूरी तरह वैध और सही पाए गए।सभी औपचारिकताओं के बाद बंदूक और कारतूस को प्रार्थी विजय कुमार मिश्रा को सुपुर्द किया गया। अपनी कीमती और संवेदनशील वस्तु वापस पाकर प्रार्थी ने रेलवे पुलिस का आभार व्यक्त किया।यह घटना रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर समय मुस्तैद है।