Blog

रेलवे रनिंग स्टाफ का देशव्यापी प्रदर्शन

मांगें पूरी न होने पर दिसंबर में 48 घंटे हड़ताल की चेतावनी

बिलासपुर । ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने 4 सितंबर को बिलासपुर सहित पूरे देश के जीएम कार्यालयों के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। रेलकर्मियों ने संयुक्त क्रू लॉबी से रैली निकालकर नारेबाजी की और अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया।कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में टीए के सापेक्ष केएम दर में 25% वृद्धि, केएम भत्ते के 70% हिस्से को इनकम टैक्स मुक्त करना, माइलेज भत्ते में उचित बढ़ोतरी और साइकौ टेस्ट फेल एलपी/एएलपी के वेतन कटौती आदेश को रद्द करना शामिल है। संगठन का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता बढ़ने के बावजूद रनिंग स्टाफ का माइलेज भत्ता वर्षों से अटका हुआ है।रेलकर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि लगातार स्टाफ की कमी और दबावपूर्ण ड्यूटी के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है। दिवाली और त्योहारों पर भी छुट्टी नहीं मिलने, 24 घंटे तक ड्यूटी के बाद उचित आराम न मिलने जैसी समस्याओं को लेकर कर्मचारियों में गहरी नाराज़गी है।संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि रेलवे बोर्ड ने उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो अगला कदम और कड़ा होगा। एआईएलआरएसए
ने चेतावनी दी कि 2 से 4 दिसंबर तक 48 घंटे की हड़ताल पर रनिंग स्टाफ जाने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रबंधन पर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *