रेलवे स्टेशन मास्टर्स की राष्ट्रीय बैठक में गूँजी महिला सुरक्षा और सुविधाओं की माँग

बिलासपुर।रेलवे व्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले स्टेशन मास्टर्स ने एक बार फिर अपनी आवाज़ बुलंद कर दी है। रविवार को बिलासपुर के तारबहार स्थित एक निजी भवन में आयोजित ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में देशभर से आए सैकड़ों स्टेशन मास्टर्स ने शिरकत की।इस बैठक की सबसे खास तस्वीर रही—बड़ी संख्या में शामिल हुई महिला स्टेशन मास्टर्स की, जिन्होंने कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर सख्त नाराज़गी जताई।

*महिला स्टेशन मास्टर्स की आपत्तियाँ*
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति ने कहा कि
अलग से टॉयलेट व चेंजिंग रूम की माँग,
सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य, वातावरण की जरूरत
आरओ व स्वच्छ पेयजल की समस्या और रात की ड्यूटी में सुरक्षा प्रबंधन दुरुस्त करने की अपील की गई है।
*ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की प्रमुख माँगें*
ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली
ग्रेड पे में 10% की वृद्धि
स्टेशन मास्टर ऑफिस को एसी रूम बनाना
रात्रिकालीन ड्यूटी पर विशेष भत्ता
अतिरिक्त स्टेशन मास्टर की नियुक्ति